फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंधन का संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी

विज्ञापन
जिला स्टेडियम से पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के लिए निका? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। स्वास्थ्य पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ की तरफ से गत रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम बलिया मोड़ मऊ से लेकर सिकटिया ओवरब्रिज तक सैकड़ों बच्चों द्वारा टोपी एवं टी शर्ट पहनकर एक ड्रेस में पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचाने के लिए साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि शारदा नारायण हासिपटल के डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने कहा कि ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इस तरह के जागरूकता अभियान का चलाना आवश्यक है, क्योंकि ईंधन की मात्रा सीमित है और हमारे संसाधन रोज बढ़ रहे हैं इसलिए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि ईंधन का संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय सिंह ने कहा कि आज बच्चों द्वारा जो साइकिल रैली निकाली गई है यह लोगों को जागरूक करने के लिए एक प्रतीकात्मक रूप है, इसके माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया है कि हमें अनावश्यक ईंधन नहीं खर्च करने चाहिए। इस अवसर पर डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, हाकी कोच अन्मेजय सिंह, इंडियन आयल के क्षेत्रीय प्रबंधक शास्वत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें