फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार काउंटर पर होंगे दो-दो कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के बीआरसी परदहां पर तीन जून से शुरू होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती की काउंसिलिंग के लिए मंगलवार को तैयारी पूरी कर ली गई। 200 सहायक अध्यापक पदों के लिए होने वाली काउंसिलिंग के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। काउंसिलिंग बुधवार को होगी।बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सोमवार की देर रात 69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए कार्ययोजना तैयार करने में लगे रहे। काउंसिलिंग प्रक्रिया तीन जून को पूर्वाह्न 10 बजे से शाम चार बजे तक दिव्यांग तथा महिला अभ्यर्थियों की होगी। जबकि चार जून को पूर्वाह्न 10 बजे से शाम चार बजे तक पुरुष तथा छूटे अभ्यर्थियों की। विभाग की तरफ से काउंसिलिंग के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर दो-दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। महिला तथा पुरुष वर्ग की काउंसिलिंग के लिए नगर शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम तथा दिव्यांग, विशेष आरक्षण के लिए खंड शिक्षा अधिकारी परदहां रमेश सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया किकाउंसिलिंग प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें