फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पहले कहा नहीं है सिलिंडर, हंगामे के बाद उपभोक्ताओं को दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा स्थित गैस एजेंसी पर मंगलवार को सिलिंडर वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। सिलिंडर लेने गए उपभोक्ता पीयूष राय, सन्नी, नंदलाल, रमेश, प्रिंस, दीपक ने बताया कि सुबह से लंबी लाइन लगाकर खड़े थे। वहां मौजूद कर्मचारी ने गोदाम में सिलिंडर होने के बाद भी लोगों से कहा कि 130 सिलिंडर का वितरण किया जा चुका है, अब गोदाम में सिलिंडर नहीं है। लोगों ने एजेंसी संचालक को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। विरोध प्रदर्शन बढ़ने पर अन्य कर्मचारियों ने आनन- फानन में शेष उपभोक्ताओं को सिलिंडर का वितरित किया। उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी नहीं देती है और गोदाम से सिलिंडर लेने पर भुगतान की पक्की रसीद भी उपलब्ध नहीं कराई जाती। हर त्योहार पर सिलिंडर की कमी बताकर वितरण सीमित कर दिया जाता है। एजेंसी के संचालक करीम ने कहा कि सिलिंडरों की कमी के कारण लाइन लगी थी। यदि किसी कर्मचारी ने बदसलूकी की है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें