फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पहले के 9 तालाबों संवरे नहीं, अब 5 और के सुंदरीकरण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दो साल पहले नगर के नौ अलग-अलग वार्ड में स्थित तालाबों के सुंदरीकरण की याेजना तैयार की गई थी। करोड़ों का बजट होने और समय सीमा बीतने के बाद भी अब तक इनमें किसी भी तालाब का कायाकल्प का काम पूरा नहीं हो सका है। इस बीच नगर पालिका ने पांच और तालाबों का सुंदरीकरण की योजना का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने बकवल, सलाहाबाद, बढुआगोदाम, इमलियाडीह, परदहा में स्थित तालाब के सुंदरीकरण को लेकर योजना बनाई है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। अब जल्द ही बजट जारी होने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि दो साल पहले नगर के आठ वार्ड में नौ तालाबों के सुंदरीकरण की योजना बनाई थी। इसके तहत बरपुर मुहल्ले में दो तालाबों का सुंदरीकरण 33.61 लाख और 63.24 लाख से तो रामपुर चकिया में 51.18 लाख, भटकुंआ पट्टी 68.31 लाख जबकि प्रेमनगर चकिया 35.98 लाख रुपये से सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसी तरह से चकमेहदी में 74.90 लाख, चंडीसागर में 100.11 लाख रुपये तथा सहादतपुरा में 40.51 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। यह कार्य 2023 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन सात महीने बाद भी इनमें एक भी पार्क का कार्य शतप्रतिशत पूरा नहीं हो सका है।
टहलने के लिए पार्क बनाने की योजना
अमृत सरोवर योजना के तहत पहले से चिह्नित नौ तालाबों की खोदाई कराने के साथ ही आउटलेट, पानी निकासी, सिल्ट चेंबर, पाथ-वे, इंटरलॉकिंग, बेंच, बाड़ पिलर के साथ गेट, सोलर लाइट पौधरोपण कराया जाना है। इतना ही नहीं तालाब के आसपास झूले भी लगेंगे। जिसका बच्चे लुत्फ उठा सकेंगे, लेकिन अधिकांश पार्क में अभी केवल सीढि़यां बनने के साथ पौधरोपण का कार्य ही पूरा हुआ है।
विज्ञापन

पांच नए तालाबों के सुंदरीकरण की योजना है, इसको लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पहले से चिह्नित नौ तालाबों का सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।-दिनेश कुमार, ईओ, नगर पालिका मऊ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें