फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के दौरान केंद्र प्रभारी की अनुपस्थित पर होगी दंडात्मक करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य राजस्व अधिकारी अभय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में धान खरीद को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल कुमार सिन्हा ने धान क्रय की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी धान केंद्रों का खुलने का समय पूर्वाह्न नौ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। सभी धान क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी समय से उपस्थित रहकर धान क्रय करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की जांच के दौरान यदि किसी धान क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति मिला तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि छोटे एवं माध्यम किसानों को डिस्ट्रेस सेल से बचने के लिए धान खरीद में प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।
60 क्विंटल या उससे कम उपज वाले सत्यापित किसानों को विशेष वरीयता दी जायेगी। इस वर्ष क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिये पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत का पालन किया जायेगा। क्रय केंद्रों पर खरीद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये जिलाधिकारी के माध्यम से क्रय केंद्रों के साप्ताहिक सत्यापन की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समस्त क्रय एजेंसियों द्वारा क्रय धान का भुगतान पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से किसानों के बैंक खाता सत्यापन के पश्चात 48 घंटे में किसानों के बैंक खाते में भेजा जायेगा। क्रय के दौरान केंद्र प्रभारी सुनिश्चित कर लें कि किसान का खाता पीएफएमएस सत्यापित है या नहीं। बैठक के दौरान आरएफसी आजमगढ़ राममूर्ति पांडेय, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार सहित समस्त केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें