फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निरीक्षण में जिला अस्पताल में चार डॉक्टर गायब मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वहां कई अनियमितता मिली। चार चिकित्सक अनुपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। शासन प्रशासन की तरफ से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने की कवायद की जा रही है। लेकिन जिला अस्पताल प्रशासन के कार्यप्रणाली में सुधार नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने जिला अस्पताल में छापा मारा। निरीक्षण में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन मौके पर चार चिकित्सक गायब मिले। एक पंजीकरण काउंटर बंद मिला। वार्ड में बेडशीट गंदी मिली। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया। सीडीओ प्रशांत नागर का कहना था कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें