फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डंपर ने थार और ई-रिक्शा में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल मोड़ के पास शनिवार की दोपहर में अनियंत्रित डंपर ने थार में टक्कर मारते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को हल्की चोटे आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर और थार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव निवासी उमेश चौहान ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे सवारी लेकर पिढ़वल मोड़ गया था। वाराणसी फोरलेन पर किनारे खड़ा होकर सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी मऊ की ओर से आ रहे डंपर ने चल रही थार में टक्कर मारते हुए ई-रिक्शा में जाकर टकरा गया। जिसमें उमेश घायल हो गया। घटना के बाद डंपर और थार के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें