पिपरीडीह। वाराणसी भटनी रेलखंड पर स्थित पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के पास पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग पर बने रेलवे द्वारा रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की दोपहर दो बजे एक ट्रेन आने से पहले क्राॅसिंग बंद हुई। ट्रेन गुजरने के बाद गेटमैन द्वारा फाटक खोलने का प्रयास किया लेकिन रेलवे फाटक में तकनीकी खराबी से फाटक नही खुला। जिससे दोनों तरफ जाम लग गया। इससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी आने से फाटक काफी देर बंद रहा। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गेटमैन द्वारा काफी प्रयास के बाद करीब पन्द्रह मिनट बाद फाटक खुला तब कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।