फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ठंडी का असर, आरोग्य मेले में 35 फीसदी घटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चार नगरीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में ठंड का असर देखने को मिला। मेले में आने वाले लोगों की संख्या 35 फीसदी तक कम रही। मेले में 1688 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इनमें 60 फीसदी मरीज बुखार, वायरल, पेट दर्द, दस्त और ठंड लगने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। सीएमओ डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार मिले 21 को सीएचसी और जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान नगर के हनुमान नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 38 मरीजों का इलाज किया गया। डोमनपुरा में 77 और छोटी महारनिया में 47 और भरहूं का पूरा में 65 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इसी तरह से मधुबन में 81, काझा में 98 और चिरैयाकोट में 101 और दुबारी में 47 लोगों का उपचार किया गया। सीएमओ ने बताया कि ठंड के चलते मेले में 35 फीसदी संख्या कम रही। बताया कि मेले में पुरुषों की संख्या 797 जबकि महिलाओं की संख्या 774 रही। बच्चों की संख्या 117 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें