फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ऑडियो वायरल होने पर दुबारी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र की दुबारी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का एक महिला से कथित आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि इस तरह का आचरण किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं है और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी के मुताबिक, ओमप्रकाश सिंह को दो दिन पहले ही दुबारी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया था। इसके बाद महिला से कथित आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की। हालांकि, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता और मामले की पूरी पृष्ठभूमि की पुष्टि जांच के निष्कर्षों के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें