मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के दुबारी स्थित आजाद पब्लिक स्कूल प्रागंण में आयोजित बालीबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला इब्राहिम पट्टी तथा दुबारी के बीच खेला गया। जिसमें दुबारी ने इब्राहिम पट्टी की टीम को 15-8 के अंतर से हराकर ख़िताब पर कब्जा किया। इससे पहले हुए सेमीफइनल मुकाबलों में दुबारी ने दरगाह और इब्राहिम पट्टी ने रामपुर बेलौली को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एंव उपविजेता टीम को ट्रॉफी एंव नगद राशि दे कर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में संजय शर्मा एंव अर्जुन कांदू ने अपने दायित्व का निर्वाहन किया । इस मौके पर कन्हैया सिंह, जयराम सिंह, अमर चंद शर्मा, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, अरविन्द सिंह, सुरेश सिंह, योगेंद्र सिंह, सहनवाज, गोल्डेन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।