मऊ। नगर स्थित एक पैलेस में शनिवार की शाम जिले के दवा व्यापारियों का सम्मेलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूरे जिले के दवा व्यापारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने पर मनोज राय को सम्मानित किया गया। दवा व्यापार वेलफेयर वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने जिले के दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा तथा उनके समाधान करने का आग्रह किया। कहा कि जबसे आनलाइन रिन्यूवल हुआ है पोर्टल में कुछ न कुछ समस्याएं आ रही है। इस कारण रिन्यूवल होने में परेशानी आ रही है। जिला महामंत्री प्रवीण पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में दवा व्यापारी अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों को दवा उपलब्ध कराने का काम कर रहे थे। इसलिए सरकार उन्हें कोरोना वारियर घोषित कर टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को शासन तक ले जाकर उसका निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर अरविंद पांडेय, भगवान गुप्ता, जमील अंसारी, रवि सिंह, राजेश सिंह, भरत सिंह, गौरव पांडेय, कात्यायन पांडेय, मुकेश राय, ओम प्रकाश गुप्ता, रमेश सिंह आदि रहे।