मऊ। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने सात प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात संदिग्ध औषधियों का नमूना लेकर उसे जांच के लिए भेजा।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिले में 21 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का लाइसेंस जारी किया गया है। इसमें आठ बंद हो चुके हैं, पांच नए लाइसेंस जारी किए हैं, जो कि अभी कार्यरत नहीं है। शनिवार को डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर निरीक्षण किया गया। यहां से चार संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए।
इसीक्रम में घोसी के पिढ़वल मोड़ स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से एक, नदवासराय भोपौरा स्थित जन औषधि केंद्र से दो दवाओं के नमूने जुटाए। बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिष्ठानों पर केवल प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के अन्तर्गत आने वाली दवाओं की ही बिक्री की जाएगी। ऐसा न होने की स्थिति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।