फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ड्राइवर को आई झपकी, एंबुलेंस ने ट्रक में मारी टक्कर, दो घायल एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर के 279,7 माइल स्टोन पिरूवा चाल्हा के समीप बृहस्पतिवार चार बजे बालू लदी ट्रक में बिहार से जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। इससे एंबुलेंस चालक सहित दूसरा सहयोगी घायल हो गए। दोनों को दूसरे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई थी। कासंगज के सहाबर थाना के याबूतगंज निवासी 30 वर्षीय दिनेश और दिल्ली के बेसवाडेरी निवासी 37 वर्षीय गौरव दिल्ली, दोनों एंबुलेंस चालक हैं। दिल्ली में व्यक्ति की मौत के बाद शव लेकर बिहार गए थे। वहीं से वापस दिल्ली जा रहे थे। अभी दोनों पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रानीपुर थाना के पिरुआ चाल्हा के पास 279,7 माइल स्टोन के पास पहुंचे थे कि एंबुलेंस चला रहे दिनेश को अचानक झपकी आ गई, इससे एंबुलेंस बालू लदी ट्रक में पीछे से भिड़ गया। सूचना मिलते ही रानीपुर थाना और यूपीडा सुरक्षा दस्ता मौके पर पहुंची। चालक को मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन के सहयोग से एंबुलेंस से निकाला गया। दूसरे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दिनेश को ज्यादा चोट लगने से हालत गंभीर बनी हुई। गौरव के माध्यम से पुलिस दोनों के परिजनों से संपर्क में कोशिश में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें