नगर पालिका क्षेत्र के रघुनाथपुरा में गली में फैला नाली का गंदा पानी। संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। नगर क्षेत्र के वार्ड 42 रघुनाथपुरा के वार्डवासियों को इन दिनों भीषण गर्मी में नपा के जिम्मेदारों की लापरवाही से समस्याओं से जूझ रहे हैं। दरअसल पुलिया नर्माण के चलते यहां नाला बंद होने से वार्ड में जगह जगह गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। शिकायत के बावजूद अधिकारी कुछ सुन नहीं रहे हैं। रघुनाथपुरा के कल्याण सागर में पानी की निकासी न होने से गंदा पानी कई दिनों से वार्ड की गलियों और सड़कों पर बह रहा है। वार्डवासी बेलाल हसन, सेराज अहमद, जकीर अहमद, मुहम्मद सलीम ने बताया कि वार्ड के शाबरी मजिस्द के पास पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में वार्ड से गुजरने वाले नाले को बंद कर दिया गया है। ऐसे में पानी की निकासी बंद हो गई है। वार्ड के सिराज की गली, तालिमगा निस्वा स्कूल के अलावा एक मैैदान तक में गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इससे उठने वाली भीषण दुर्गंध से लोग बेहाल हैं। शिकायत के बाद भी नगर पालिका के जिम्मेदार इसे दुरुस्त नहीं करा रहे हैं। लोग संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से दहशत में हैं। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिया निर्माण के चलते नाले को बंद किया गया था, पुलिया पर हुई ढलाई पकने के बाद उसे खोलने के साथ नाले को खोल दिया गया है।