मऊ। नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी प्लाजा में बुधवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन मऊ शाखा की वार्षिक आमसभा का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर गुल हसन खान को अध्यक्ष, डॉ. अंजनी त्रिपाठी को सचिव चुना गया। वहीं कार्यक्रम में पूर्व के कार्यकाल के लिए डॉ. शैलजाकांत पांडे एवं डॉ. मयंक चौबे को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जबकि प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. असलम वाइस प्रेसिडेंट दो डॉक्टर असवनी सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. फहद, ट्रेजर डॉ. अमित शर्मा, सीडीई आसिफ उस्मानी सीडीएच डॉ. दीपक सिंह, डॉ. फैजल को चुना गया। वहीं ऑडिटर पद पर डॉ. रुचि सिंह, स्टेट रिप्रेजेंटेटिव डॉ. असगर अली, डॉ. मयंक चौबे, डॉ. अमित सिंह तो इसी मेंबर पद पर डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. शैलजाकांत पांडेय, डॉ. अश्विनी शर्मा को चुना गया। वहीं असिस्टेंट सेक्रेटरी पद पर डॉ. प्रियंका त्रिपाठी चुनी गई।