नगर के सहादतपुरा स्थित एक मैरेज हाल में रोटरी क्लब मऊ के तत्वावधान में आयोजित पदग्रहण समारोह में
- फोटो : MAU
मऊ। रोटरी क्लब मऊनाथ भंजन के नए पदाधिकारियों का 43वां पद ग्रहण समारोह रविवार को नगर के रोडवेज स्थित एक मैरेज हाल में हुआ। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. असगर अली सिद्दीकी और सचिव प्रदीप सिंह ने कार्यभार संभाला। मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा के लिए रोटरी क्लब कृत संकल्पित है। विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हर व्यक्ति को सेवा प्रदान करना चाहिए वह किसी क्षेत्र में एक दूसरे की मदद कर सकते हैं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि बरपुर पोखरे का सुंदरी करण कराया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया गया। पद ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष सत्र 2021-22 डॉ. संजय सिंह ने अपने सत्र में कराए गए कार्यों के लिए सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सत्र 2022 -23 के अध्यक्ष डॉक्टर असगर अली सिद्दिकी और सचिव प्रदीप सिंह का कालर पहनाकर स्वागत किया गया। संचालन एससी तिवारी ने किया।
इस दौरान संयोजक शमीम अहमद, तेज प्रताप तिवारी, पुनीत श्रीवास्तव, प्रतीक जायसवाल, शैलेंद्र मिश्रा, शादाब अंसारी, डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. एचएन सिंह, डॉ. एम असलम, डॉ. राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।