फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पति सहित सात पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी महिला ने कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी देहात सिधौना निवासी अपने पति सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। दुबारी निवासी प्रियंका चौरसिया ने बताया कि नवंबर 2012 में उसकी शादी अदरी देहात सिधौना निवासी चंदन चौरसिया के साथ हुई है। आरोप लगाया कि विवाह के दो साल बाद पति चंदन दहेज के लिए मारपीट करने लगा। जिसके चलते फैमिली कोर्ट में वाद दाखिल हुआ। कोर्ट ने भरण पोषण के लिए एक हजार रुपये प्रति माह देने का आदेश दिया। बताया कि बाद में समाज के लोगों के समझाने बुझाने, पति के आग्रह व दबाव के बाद विवाहिता पति के साथ ससुराल चली गई। एक माह बाद फिर दहेज को लेकर पति ने मारपीट करने लगा। पति चंदन, सास कंसो देवी, ससुर राम उग्रह, देवर मुन्नू, सोनू, रामबिहारी व श्याम बिहारी छोटी छोटी बात को लेकर मारने पीटने लगे। बीते 12 मार्च की रात्रि 10 बजे ससुराल जनों ने लाठी, डंडे, लात, मुक्के से पिटाई की गई। सूचना मायके को दी। जब उसके मां बाप ससुराली जनों को समझाने गये तो उनके साथ गाली गलौज की गई। जान माल की धमकी दी गई। विवाहिता अपने मायके लौट आई। पुलिस पति सहित सातों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें