फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित नौ पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहन गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरईपुर निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने आजमगढ़ जिले निवासी उसके पति सहित नौ के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया। नगमा इरम ने बताया कि उसका निकाह 20 जनवरी को आजमगढ़ जिले के मुबारक थाना क्षेत्र के मुहल्ला पुरानी बस्ती निवासी मुजम्मिल फारूक के साथ हुआ था। निकाह के बाद कम दहेज मिलने की बात कहकर उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। इसके चलते 11 मई को उसे मारापीटा गया। उसने सूचना दी तो भाई उसे घर ले गया। सोमवार को उसकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित नौ के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें