फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। क्षेत्र के रसूलपुर की ललिता राजभर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रसूलपुर की ललिता राजभर की शादी रसूलपुर निवासी गोविंद राजभर से 15 जून 2020 को आजमगढ़ कालिका मंदिर धंछुला में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। महिला ने तहरीर में कहा है कि शादी के बाद से ही पति गोविंद राजभर, सास चंपा एवं ननद अंजू दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। 50 हजार रुपये की मांग करने लगे, नहीं देने पर मारने पीटने लगे और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर समस्त जेवरात ले लिया और घर से निकाल दिया । घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें