फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र पिडऊथसिहपुर गांव निवासिनी प्रियंका राय की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छ: लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। प्रियंका का विवाह 15 फरवरी 2012 को दोहरीघाट थाने क्षेत्र के शक्करपुर गांव निवासी विनम्र कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज देने का आरोप लगाते हुए चार पहिया की मांग करने लगे। साथ ही शादी के कुछ दिन बाद तक संतान न होने पर ताना भी मारते रहे। इसके बाद टेस्ट ट्यूब बेबी के माध्यम से दो जुडवां बच्चे पैदा हुए। आरोप है कि पति विनम्र कुमार, सास कालिंदी राय, ससुर जनार्दन, ननद निवेदिता एवं पलिया महमुदपुर निवासी विनम्र की बुआ का लड़का सूरज आये दिन उसे प्रताडित करने के साथ मारपीट करते थे। इसकी शिकायत प्रियंका ने अपने भाई विपुल से की। जब वह समझाने ससुराल गये तो ससुराल वालों ने उन्हें मारापीटा। पुलिस तहरीर पर पति सहित छह लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें