फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। जौनपुर जिले के एक युवक ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अपने जीजा और उसके परिवार के चार सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने एक लाख रुपये लेकर न आने पर उसकी बहन को घर से बाहर निकाल दिया। दर्ज मुकदमे के अनुसार, जौनपुर के थाना गौराबादशाहपुर के कोतवालपुर गांव निवासी ब्रह्मदेव ने बताया कि उसके बहन आंचल की शादी अप्रैल 2021 में मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी शिवशंकर से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद जीजा और उसके परिवार के लोग दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर बहन पर दबाव बनाने लगे। जब बहन ने असमर्थता जताई तो शिवशंकर और परिवार के लोगों ने उससे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने रविवार को अपने भाई के साथ पहुंचकर पति और ससुराल के चार अन्य सदस्यों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें