फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट पर भारी छूट के झांसे में न आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। होली नजदीक है। ऐसे मेें ऑलाइन खरीदारी के जरिए लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। ऐेसे में यदि कोई फर्जी वेबसाइट आपको भारी छूट का ऑफर दे रही हो तो उसके झांसे में न आएं। ऐसे में आप अपनी गाढ़ी कमाई तो गंवाएंगे साथ ही त्योहार भी खराब करेंगे। होली त्योहार के मद्देनजर फर्जी वेबसाइट और फर्जी ऑफर की भरमार है जो साइबर ठगी में माहिर हैं। इतना ही नहीं क्लोन वेबसाइट भी आपको शिकार बना सकती हैं। साइबर विशेषज्ञ बताते है कि होली तथा दीपावली त्योहारों के इस मौसम में कई फर्जी वेबसाइट सक्रिय हैं जिनके नाम नामी-गिरामी ई-कॉमर्स कंपनी से मिलते-जुलते हैं। इनके होमपेज भी बड़ी वेबसाइट से मेल खाते हैं। इन फर्जी वेबसाइट पर ज्यादातर उन लोगों को शिकार बनाया जाता है जो जल्दबाजी में खरीददारी करना चाहते हैं या फिर पहली बार ऑनलाइन खरीददारी में हाथ आजमाना चाहते हैं। वर्तमान में होली सीजन के बहाने इन वेबसाइटों पर सेल के नाम पर बंपर छूट की घोषणा की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के अनुसार त्योहारी सीजन में हर बार साइबर ठग फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं। कई ई-कॉमर्स साइट एक्टिव हैं, जिनपर भरोसा नहीं किया जा सकता। यहां यूजर्स फर्जीवाड़े का शिकार हो सकते हैं। इनसे बचना जरूरी है। लिहाजा इनका इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें