घोसी में चिकित्सक संग दुर्व्यवहार करने वाले मेडिकल हाल संचालक की गिरफ्तारी न होने के विरोध में स?
- फोटो : MAU
घोसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डा.एचके पंकज से एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा अभद्रता करने के मामले में चिकित्सको ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की। सीएचसी में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक डा. एचके पंकज से विगत दिनों एक मेडिकल के संचालक ने अपने दुकान से दवा लिखने को लेकर मारपीट व अभद्रता की थी। मामले में उसके विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। डाक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डा. एसएन आर्य, अलोक राय, डा. संदीप कुमार, जेएस चौधरी, विधिचन्द, डा. मुहम्मद शाबिर आदि उपस्थित रहे।