फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचार क्रांति से चिकित्सकों-मरीजों को होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वाधन में प्रदेश स्तरीय सीडीई (कांटीनिव डेंटल एजुकेशन प्रोग्राम) का आयोजन हुआ। जिसमें डेंटल क्लीनिक के नवाचार की क्रांति लाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. टीपी चतुर्वेदी ने कहा कि डेंटल क्लीनिक के नवाचार की क्रांति लाने हेतु लेजर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आधुनिकता के इस युग में नवाचार जरुरी है। प्रदेश सचिव डॉ. सचिन प्रकाश ने कहा कि प्रदेश स्तरीय सीडीई से दंत चिकित्सकों को नई ऊर्जा मिलेगी। डॉ. वैभव गर्ग ने चिकित्सकों को बिना दांत को उखाड़े ही सिंगल सेटिंग आरसीटी करने की जानकारी दी। एसोसिएशन के सचिव डॉ शैलजा कांत पांडेय ने कहा कि दंत चिकित्सा में आई नई तकनीक नए शोध और नए उपकरणों से संगठन के चिकित्सकों को बहुत लाभ मिलेगा। डॉ. सरफराज ने डेंटल एक्सरे के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. रूचि अग्रवाल, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी डॉ. सारिका सिंह, डॉ. प्रीति पुष्कर ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्ष डॉ राजीव वर्मा ने आभार जताया। इस दौरान डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. असगर अली, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. अंजनी त्रिपाठी, डॉ. असलम, डॉ मयंक चौबे, डॉ. उस्मानी, डॉ. आदित्य प्रजापति, डॉ. अमित शर्मा, डॉ अविनाश शर्मा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें