फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदार अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें, कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करें:मौलवी शमशाद

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुस्लिम उलेमाओं ने रोजेदारों से भीड़ एकत्रित न करने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

घोसी नगर के मदापुर सम्सपुर बैसवाड़ा निवासी मौलवी शमशाद ने कहा कि रोजेदार कहीं पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें और प्रशासन की सहायता करते हुए कोरोना के बचाव का अनुपालन करें। अधिक से अधिक लोग रोजा रखते हुए अपने-अपने घरों के अंदर नमाज अदा करें। यह सुनिश्चित करें कि हम अपने पड़ोसियों एवं गरीब, असहाय लोगों को किसी भी कीमत पर भूखे न रहने देें। रोजेदार अपनी शक्ति के अनुसार गरीबों में जकात वितरित करें। तरावीह भी पढ़े लेकिन कोरोना से बचाव के जारी निर्देशों का पालन करते हुए करें। इस समय थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार एवं समाज को बर्बाद कर सकती है। इस्लाम सदैव इंसानियत की सीख देता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का भेदभाव या आपसी विवाद नहीं होना चाहिए। रोजेदार कोरोना से बचाव एवं विश्व कल्याण के लिए दुआ मांगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें