फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराए नहीं, नुकसान का मिलेगा मुआवजा : एके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रदेश के नगर विकास मंत्री तथा उर्जा मंत्री अरविंद्र कुमार शर्मा जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने आजमगढ़ जिले के महुलाबांध बंधे का निरीक्षण कर रविवार की दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे। यहां उन्होंने एक स्कूल परिसर में दोहरीघाट ब्लाक के छह गांवों के 225 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद वह मधुबन के जजौली में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनीं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि बाढ़ से नुकसान का मुआवजा सभी को मिलेगा। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और राहत सामग्री का वितरण की। कैबिनेट मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शरणालय, चिकित्सा सुविधा, पशुओं का इलाज, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा अपराह्न नई बाजार पहुंचे। बंधे के समीप बने परमहंस बाबा कुटी व बंधे का निरीक्षण किया। बंधे पर कई दिनों से रह रहे कुटी के महंत सुखदेवानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। बंधे के निरीक्षण के दौरान हो रहे रिसाव को बंद करने और रिंग बंधे की निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके बाद कस्बे के पार्वती महिला पीजी कॉलेज में सरहरा, दोहरीघाट कस्बा, बुढावर,पतनई सहित अन्य गांवों से आए 225 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण किया। कहा कि क्षति हुई फसल का मुआवजा किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से युद्ध स्तर पर बचाव एवं राहत कार्य में लगा है। मधुबन संवाददाता के अनुसार जजौली स्थित प्रभा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों को राधा कृष्ण संस्थान की तरफ से उपलब्ध लंच पैकेट का वितरण किया। दोहरीघाट: कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कस्बे के पार्वती इंटर कॉलेज के प्रांगण में दोहरीघाट भैसाखरग पतनई खुर्द, बुढावर, नगरीपार का दौराकर बाढ़पीड़ितों की समस्या सुनीं। इस दौरान लोगों ने दोहरीघाट में पक्का घाट बनवाने की मांग की। जिस पर उन्होंने इस संबंध में शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू, प्रबंधक लालबिहारी दूबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें