फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। रसूूूलपुर मोर्चा सूरजपुर में 11.5 करोड़ की लागत से बाढ़ नियंत्रण के लिये चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं रसूूूलपुर आश्रम पर पिछले साल घाघरा नदी में हुए भीषण कटान को ध्यान में रखते हुए कटान रोकने के लिए हो रहे कार्यों के बारे में बिस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग वीरेंद्र पासवान और अवर अभियंता कमलेश यादव ने बताया कि घाघरा नदी के तटवर्तीय इलाके में 11.5 करोड़ की लागत से रसूूूलपुर मोर्चा के डीहबाबा स्थान से नाथबाबा की कुटी तक लगभग 600 मीटर लांचिंग अपरन एवं नाथबाबा की कुटी से रामजानकी मंदिर से 100 मीटर आगे तक करीब 200 मीटर तक पिचिंग व 30-30 मीटर के अंतराल पर क्यूपाइन स्टड का निर्माण कराया जाना है ।जिसमें लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है वहीं 20 प्रतिशत शेष कार्य नदी में पानी बढ़ने के चलते पूर्ण नहीं हो सका है। रसूूूलपुर आश्रम में भी कटान रोकने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने सूरजपुर के बाद क्षेत्र के बिनटोलिया में भी बाढ़ से बचाव के लिये चल रहे कार्यों का जायजा लिया और कार्य की धीमी गति को देख कर नाराजगी वयक्त की और अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराये जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम मधुबन लालबाबू दूबे, चौकी इंचार्ज रसूलपुर राजेंद्र प्रसाद साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें