फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

विज्ञापन
मधुबन के बाढ़ ग्रस्त गाँवों को भ्रमण करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य। - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला । बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, उपजिलाधिकारी आशुतोष राय के साथ बड़रॉव ब्लॉक के मुहम्मदाबाद सिपाह, भगवान चक, भुवना चक, हरदौली आदि बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों पर नजर रखने के लिए उपजिलाधिकारी घोसी आशुतोष राय को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को बाढ़ प्रभावित गांवों में मिट्टी का तेल व खाद्यान वितरण करने का निर्देश दिया । बता दें कि पिछले सोमवार की रात घाघरा नदी में जलस्तर के दबाव से छोटी सरजू नदी पर स्थित बदरहुआ बांध का तटबंध टेकनपुर व हसनपुर के बीच टूट गया। देखते ही देखते टेकनपुर हसनपुर गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया। नदी का पानी बंधा तोड़कर तेज गति से गांवों में घुसता हुआ मऊ जिले के बड़रॉव ब्लॉक अंतर्गत सिपाह, भुवनचक, भगवान चक, तमाड़ी, सपनौति, मादी आदि गांवों में फैल गया। जिससे क्षेत्र के किसानों की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गयी। समाज सेवी ज्ञानिश शुक्ला ने बाढ़ के वजह से किसानों की पानी में डूबी फसल का सर्वे करके किसानों को उनके फसल का उचित मुआवजा देने की जिलाधिकारी के समक्ष मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें