फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने किया बाढ़़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

विज्ञापन
दुबारी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके में दौरा करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।साथ में एसपी अविनाश प - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर बुधवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। कहा कि जरूरत पड़ने पर नाव की संख्या बढ़ा दी जाएगी। बाढ़ चौकी 24 घंटे सक्रिय हो। स्वास्थ्य टीम को निर्देशित किया कि गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को जागरूक करें। पीने के पानी में क्लोरीन मिलाकर पीएं। खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिसको खाद्यान्न नहीं मिला है, उसको घर पहुंचाया जाए। नदी के सामान्य होने के बाद बाढ़ क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगा। ग्रामीणों से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो बाढ़ चौकी पर तैनात अधिकारी से संपर्क करें। बाढ़ कंट्रोल नंबर फोन पर बात करें। कटान पीड़ितों को सभी प्रकार की व्यवस्था पूर्ति विभाग को करने के लिए कहा। सक्षम अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटान पीड़ितों को जल्द से जल्द आवासीय पट्टा किया जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी मधुबन मनोज तिवारी, नायब तहसीलदार अभिजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें