फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में चुनाव में जाने वाले वालों की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार और - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। चुनाव को लेकर हो रही तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पार्टी रवानगी स्थल एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विधानसभा वार बैरिकेडिंग एवं टेबल व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देशित किया किरवानगी स्थल पर चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए पानी व शौचालय की अच्छी व्यवस्था अवश्य करें। विधानसभा वार लाउडस्पीकर लगाने के साथ ही एक सेंट्रल माइक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, जिससे किसी भी विधानसभा से संबंधित कार्मिकों को आवश्यक सूचनाएं दी जा सके। उन्होंने पांच मार्च की सुबह 10 बजे तक पार्टी रवानगी स्थल की सारी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिला मजिस्ट्रेट ने चुनाव डयूटी मे लगे कार्मिकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी के अलावा स्वयं अपने एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी को नामित किया। साथ ही मेडिकल टीम द्वारा जारी रिपोर्ट के आधार पर ही ड्यूटी कार्य से मुक्त करने के निर्देश दिए। चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों को भी जिला मजिस्ट्रेट ने विधानसभा वार पार्किंग करने एवं शनिवार शाम से ही वाहनों पर आवश्यक सूचनाएं चस्पा करने के निर्देश दिए। समस्त रिटर्निंग ऑफिसर को जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि विधानसभा वार सभी लोग सेक्टर मजिस्ट्रेटों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, जिसमें समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पोलिंग पार्टियों के सदस्यों का लोकेशन सहित जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने कोविड-19 के किट को भी सभी पार्टियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, जिला विकास अधिकारी उमेश त्रिपाठी, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी, शिप्रा पाल एवं समस्त रिटर्निंग ऑफिसर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें