फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विंध्य विश्वविद्यालय के लिए डीएम ने देखी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को मड़िहान तहसील के देवरीकला ग्राम सभा में विंध्य विश्वविद्यालय के लिए अधिकारियों के साथ पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मड़िहान को जमीन की पैमाइश कराकर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट 13 सितंबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि यदि ग्रामसभा की जमीन पर किसी का कब्जा हो तो संबंधित के खिलाफ भू माफिया के तहत कार्रवाई कर उसे खाली भी कराएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भू राजस्व सत्य प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह, उप जिलाधिकारी मड़िहान युंगातर त्रिपाठी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के अलावा तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें