फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वादों के निस्तारण में सुस्ती पर डीएम ने घोसी तहसीलदार को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । जिलाधिकारी अरुण कुमार के अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील घोसी के विभिन्न न्यायालयों में 20 सितंबर तक लंबित राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय स्थित सभागार में हुई। 2584 वादों में मात्र 184 मामलों के निस्तारण पर तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वादों के निस्तारण में तेजी लाते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए। कहा कि जिन वादों में फील्ड बुक आ गई है एवं आपत्तियां नहीं है और पक्षकार उपस्थित नहीं हो रहे है,उन्हें तत्काल निस्तारित कराएं जाए। आपत्ति वाले मामलों में तत्काल सुनवाई करते हुए समस्त लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त पीठासीन अधिकारियों को उनकी न्यायालयों में लंबित मामलों का अगले एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने को कहा। राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर पीठासीन अधिकारी एवं संबंधित पेशकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी घोसी सुमित सिंह, तहसीलदार डा. डीके पांडेय, नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा सहित समस्त संबंधित पेशकार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें