फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिया बाढ़ चौकियों को सक्रिय रहने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ से बचाव के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें बाढ़ चौकियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बाढ़ से संबंधित नाविकों का नाम, पता व मोबाइल नंबर समय से पहले उपलब्ध कर लें। बाढ़ चैकियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होनें अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देश दिया कि खतरे वाले स्थानों पर खतरे के चिह्न अवश्य स्थापित कर दें। जिलाधिकारी ने सभी जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने बाढ़ संबंधित क्षेत्रों की गहनता पूर्वक जांच कर लें। जिससे समय से पहले किसी भी प्रकार की समस्याओं का हल किया जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल व डाक्टर सहित अन्य कर्मचारियों की जानकारी स्पष्ट कर लें। नए कर्मचारियों को इसकी पूरी जानकारी अवश्य दे दें। भूजल संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन के उपयोग के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इसके अंतर्गत मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाबों की खुदाई करवाना, गड्ढ़ों की खुदाई, चेक बंधों का निर्माण करवाना, अधिक से अधिक पौधरोपण आदि को सम्मिलित करते हुए जिले की विकास योजनाओं को इस प्रकार क्रियांवित किया जाए। जिससे जल संग्रहण क्षमता को बढ़ाकर अत्यधिक भूजल दोहन को नियंत्रित किया जा सके। यदि सूखे की स्थिति उत्पन्न हो जाए तो इससे प्रभावी रूप से निपटा जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपकृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें