फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर की दवाएं लिखने पर भड़के डीएम

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान मरीजों से जानकारी लेते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरूण कुमार ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डाक्टरों की तरफ से दवा के लिए लिखी गई कुछ मरीजों की पर्चियों देखीं। मरीजों ने बाहर से दवाएं लिखने की शिकायत की। जिस पर वह भड़क गए और सीएमओ को ऐसे डाक्टरों ेके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए। जिलाधिकारी ने मौके पर डाक्टरों की तरफ से लिखी गई दवाओं की उलब्धता की जांच की। जिसमें दवाएं मौके पर उपलब्ध मिलीं। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सीएमएस डा. बृृज कुमार से कहा कि अगर आगे भी ऐसी शिकायतें आती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने डॉक्टरों के शत प्रतिशत उपस्थित रहने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को अपने इलाज के दौरान सुविधा मिल सके। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर के साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा, जिससे संक्रामक रोगों से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल में आता है उसको डॉक्टरों की तरफ से सही ढंग से देखा जाए, किसी भी मरीज को बेवजह परेशान न किया जाए, शिकायत मिली तो कार्रवाई तय मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें