फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: व्यापार कर में 52.59 फीसदी वसूली पर डीएम ने जताई नराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कर करेत्तर राजस्व में व्यापार कर में अब तक मात्र 52.59 प्रतिशत वसूली होना यह लापरवाही है। व्यापार कर अधिकारी को बेहतर कार्य योजना तैयार कर इस वित्तीय वर्ष के अंत तक वसूली में वृद्धि करें। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कर करेत्तर, राजस्व वसूली सहित अन्य राजस्व कार्यों की हुई समीक्षा बैठक में नाराजगी दिखाते हुए राजस्व कर बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं भू-राजस्व वसूली एवं विविध देयों में सभी तहसीलों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने इसमें और वृद्धि करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष व्यापार कर में अब तक 52.59 प्रतिशत, स्टैंप रजिस्ट्रेशन में 63.69, परिवहन कर में 63.24, आबकारी कर में 63.05, खनन में 93.23, विद्युत देय में 63.82, बैंक देय में 84.87 प्रतिशत उपलब्धि होना मिला। वहीं सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिया। जिससे इन योजनाओं से पात्र लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर दर्शित आंकड़ों की नियमित मॉनीटरिंग कर योजनाओं की प्रगति हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा।
-
बड़े बकायेदारों का बैंक अकाउंट भी करें चेक
बैठक में डीएम ने जिले के दस बड़े बकायेदारों से वसूली की समीक्षा के दौरान उन्होंने अमीनवार और मदवार पुरानी और बड़ी आरसी की तहसील वार नियमित समीक्षा कर वसूली करने के निर्देश दिए। साथ ही बड़े बकायेदारों के बैंक अकाउंट की जांच करने तथा उनकी अचल संपत्ति की नीलामी प्रक्रिया अपनाते हुए वसूली करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें