फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डीएम ने गुंडा एक्ट के तहत नौ को किया जिलाबदर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने शुक्रवार को गुंडा एक्ट नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 09 लोगों को जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिलाबदर होने वालों में मनोज यादव निवासी गुलौरी कला थाना मधुबन, सुधीर सिंह निवासी कैथवली थाना सरायलखंसी, रविंद्र भारती निवासी दादनपुर अहिरौली थाना कोतवाली घोसी, दुष्यंत निवासी हांसपुर थाना सरायलखंसी, लल्लन नट निवासी मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज, जनार्दन हरिजन निवासी मुस्किया थाना घोसी, आकाश राय उर्फ गोलू निवासी खरकौली थाना दोहरीघाट, तसलीम आरिफ निवासी फतेहपुर मंडाव थाना रामपुर एवं राकेश यादव निवासी डोडापुर थाना सरायलखंसी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा के अंदर प्रवेश न करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें