फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यो की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

विज्ञापन
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्याय पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कुमार। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर निर्माण परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनपद में 50 लाख तथा उससे ज्यादा लागत वाली निर्माण परियोजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणा एवं पूर्वांचल विकास निधि योजना की समीक्षा की। कई परियोजनाओं के कार्यो की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पैकफेड द्वारा निर्मित गौशाला केंद्रों पर निर्माण की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने इसकी जांच के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को नामित कर आख्या मांगी। साथ ही कराए गए सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन कर गुणवत्ता की जांच के भी निर्देश दिए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की जांच भी करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा नई परियोजनाओं की स्वीकृति के बावजूद टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाने पर नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान कई जनपदस्तरीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली बैठकों में पूरी तैयारियों के साथ आने को कहा। चेताया कि ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला अर्थ एवं सांख्यकीय अधिकारी दद्दन कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें