फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गंदगी पर बिफरे डीएम, फटकार के साथ खामियां सुधार के बाद एक सप्ताह तक फोटो भेजने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को परदहां ब्लाक के बगली पिजड़ा गांव के वृहद गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर ग्राम सचिव को फटकार लगाते हुए समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही एक सप्ताह तक गो आश्रय स्थल की फोटो भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला अधिकारी अरुण कुमार ने निरीक्षण के दौरान परिसर में व्याप्त गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई। ग्राम सचिव को इसमें तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिया। तैनात सफाई कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए ग्राम सचिव को अगले एक सप्ताह तक नियमित रूप से सफाई कर फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सफाई की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश नोडल अधिकारी तहसीलदार सदर को दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस आश्रय स्थल के सभी पशुओं का टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने भूसे एवं पशुओं के पानी पीने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। परिसर की खाली जगह में बैरिकेडिंग कर हरे चारे की व्यवस्था का भी निर्देश ग्राम सचिव को दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत निधि से आश्रय स्थल की लेवलिंग कराने, बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा नियमित सफाई कराने के भी निर्देश ग्राम सचिव को दिए।
इस दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से भी जिलाधिकारी ने उनकी समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एम एम प्रसाद,तहसीलदार सदर उमेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।[
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें