फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर बाहर निकलते जिलाधिकारी अरूण कुमार और एसपी सुशील घुले।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जिला कारागार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही वहां पर लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता के बारे में जानकारी ली। बैरकों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से वहां पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान खुले मैदान एवं बैरकों में संदिग्ध जगहों का जिलाधिकारी के निर्देश पर निरीक्षण किया। इसके बाद कारागार स्थित रसोईघर का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के अलावा मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार की व्यवस्थाओं से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें