फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एसपी के साथ जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण:

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते जिलाधिकारी अरूण कुमार और एसपी अविनाश पांडेय।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। रसोईघर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रसोई घर में विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला कारागार में कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कई बंदियों से भी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण पाए बंदियों से प्रशिक्षण से हुए लाभों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में भी पूछा। जिलाधिकारी ने जिला कारागार अधीक्षक को कौशल विकास योजना के तहत होने वाले प्रशिक्षण को जारी रखने एवं इच्छुक पुरुष एवं महिला बंदियों को उनके रूचि के हिसाब से प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए, जिससे उनकी योग्यता का उपयोग हो सके। जिलाधिकारी ने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के अलावा तहसीलदार सदर संजीव कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें