इन्दू प्रकाशपॉलिटेक्निक एंव फार्मोसी कालेज हलधरपुर में दीपोत्सव मनाते छात्र।
- फोटो : MAU
मऊ। इंदू प्रकाश पॉलिटेक्निक एवं फार्मेसी कालेज हलधरपुर में लोकल फार ओकल के तहत पीतल और गोबर से बने दीप को प्रज्जवलित कर स्वदेशी वस्तु उपयोग करने को जागरूक किया गया। इस दौरान विदेशी सामानों खास तौर से चाइनीज सामान का बहिष्कार करते हुए उनका उपयोग न करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान निर्देशक अखिलेश राय एवं प्रधानाचार्य मो0 असजद कमाल, सतवंत रवि तथा अन्य शिक्षक मौजूद रहे ।