फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के हाथ में जिला पंचायत की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला पंचायत की कमान इन दिनों जिलाधिकारी के हाथ में है, त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान ही तीन सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी जिला पंचायत के पदेन प्रशासक नियुक्त हो गए। पंचायती राज अधिनियम के अनुसार जिलाधिकारी इस पद पर अधिकतम छह महीने तक रह सकते हैं। चूंकि प्रशासक का कार्यभार ग्रहण के पहले से ही जिले में चुनाव आचार संहिता चल रही थी। इसलिए कोई भी नया कार्य इस समय नहीं हो सकता है। चूंकि प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव जून के बाद कराने के संकेत दिए हैं। इसलिए भी जब तक जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता है और अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण नहीं हो जाता तब तक जिलाधिकारी प्रशासक बने रह सकते हैं। इस अवधि में जिला पंचायत की ओर से कोई नया कार्य नहीं कराया जा सकता है। वर्तमान आर्थिक वर्ष के शुरु होने के बाद एक महीने बाद जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। मऊ जनपद में जिला पंचायत का कार्यकाल 18 अप्रैल 2021 तक था। इसी दिन जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी शक्तियां प्रशासक के हाथ में आ गईं। वैसे भी कार्यकाल समाप्त होने से एक महीने पहले ही अधिकांश पहले विकास कार्यों के कई टेंडर हो गए थे। इनमें से कई कार्य शुरु भी हो गए थे। अब कार्यकाल समाप्त होने के बाद वहीं कार्य जारी रह सकते हैं। जो शुुरु कराए जा चुके हैं। चुनाव आचार संहिता लागू रहने के चलते अब सभी नये कार्य ठप ही रहेंगे। और जब तक जिला पंचायत का गठन और शपथ ग्रहण नहीं हो जाएगा तब तक कोई नये कार्य का टेंडर भी नहीं हो सकेगा। लिहाजा तब तक विकास कार्य ठप ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें