फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने फोरलेन का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने शुक्रवार की शाम को निर्माणाधीन फोरलेन एन.एच.-29 का निरीक्षण किया। मार्ग में बन रहे पुल, अण्डरपास आदि का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। ताकि मार्ग का उपयोग जन सामान्य द्वारा किया जा सके। कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा निर्माण इकाई के अधिकारियों पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम ने कोपागंज भदसा मानोपुर से हकीकतपुरा होते हुए मतलूपुर वाले पैच का निर्माण जल्द कराने के निर्देश दिए। ताकि बड़े वाहन बाईपास से निकल जाएं एवं मऊ नगर को जाम की समस्या से निजात मिल सके। डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी दशा में कार्य की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सीएल सोनकर कार्यदायी संस्था के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें