दीवानी कचहरी में लगे वाईफाई और सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन करते जिला जज जितेन्द्र कुमार सिन्हा।
- फोटो : MAU
मऊ। मंगलवार को सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में बार एसोसिएशन के महामंत्री अरविंद तिवारी की ओर से लगवाए गए वाईफाई और सीसी टीवी का लोकार्पण जिला जज जितेंद्र कुमार सिंहा ने किया। इस दौरान परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल आफताब अहमद, एडीजे बुद्धीसागर मिश्रा, सीजेएम विनोद शर्मा, बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय, महामंत्री अरविंद तिवारी, राकेश मिश्रा, मकरध्वज यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ व फतेहबहादुर अधिवक्ता मौजूद रहे।