फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए जिला उद्योग केंद्र ने स्वरोजगार के दरवाजे खोले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रो के हजारो लाखो नौजवान अपनी नौकरी गवां कर घर बैठे हैं और बेरोजगार होकर इधर उधर भटकने के लिए मजबूर हैं।ऐसे युवाओ के लिए अच्छी खबर है। इन सभी के लिए जिला उद्योग केंद्र ने स्वरोजगार के दरवाजे खोल दिए हैं। उत्पादन इकाई स्थापित करने या सेवा क्षेत्र में काम करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत गाँवो में उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए 25 लाख तक का बैंक ऋण दिलाया जा रहा है। विभाग लागत का 35 फीसदी अथवा अधिकतम लगभग 8 लाख 75 हजार रूपये की सब्सिडी भी दे रहा है।इस योजना के अंतर्गत 3 वर्ष तक 13 प्रतिशत अधिकतम व्याज लाभार्थी को प्राप्त हो सकेगा। इसके लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।खंड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उद्योग की स्थापना करने वाले लाभार्थियों को बहुत लाभ प्रदान किया जा रहा है जिसके कारण उधम की सफलता की सम्भावनायें काफी बढ़ गयी हैं ।उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में उधम स्थापना हेतु यह योजना काफी सार्थक एवं लाभप्रद है परन्तु ग्रामीण जन की सहभागिता कम होने के कारण आशानुकूल आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हो रहे हैं जबकि अनुदान प्राप्त होने की व्यवस्था भी ऑनलाइन होने के कारण यह योजना पूरी तरह पारदर्शी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें