रानीपुर। फतेहपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री की करंट लगने से मौत हो गई।
गांव निवासी 40 वर्षीय हरिकेश चौहान मंगलवार की शाम कुसउत पड़री में अपने खेत में खाद का छिड़काव करने गए थे। तभी बिजली के खंभे के सपोर्टिंग तार के पास पैर फिसल गया। इस दौरान करंट से उनकी मौत हो गई। हालांकि परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर गए। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने हरिकेश चौहान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।। पत्नी उषा, लड़के अविनाश चौहान, विपुल चौहान, लकी चौहान का रो-रोकर बुरा हाल था।