फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी का रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जहां अनुपस्थित रहने पर जिला गन्ना अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश डीएम ने दिया तो वहीं कोटे की दुकानों की नियुक्ति में देरी पर बीडीओ मुहम्मदाबाद गोहना को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। जिलाधिकारी ने कई परियोजनाओं के कार्यों के धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उनमें तेजी लाने को कहा। अधिशासी अभियंता विद्युत के कई बिंदुओं पर संतोषजनक उत्तर न देने पर नाराजगी जताई। दो वृहद गौशाला केंद्रों में क्षमता से कम गोवंश के होने एवं उन क्षेत्रों में बाहर घूम रहे गो वंशों को गौशाला केंद्रों तक नहीं पहुंचाने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाई। साथ ही स्पष्टीकरण मांगते हुए संबंधित नोडल अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उचित दर विक्रेता की दुकानों की नियुक्ति में बार-बार लंबी डेट लगाने पर बीडीओ मुहम्दाबाद गोहना को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी द्वारा पेंशन के लिए पांच दिव्यांगजनों को अपात्र घोषित करने एवं उनको जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच करने के लिए जिलाधिकारी ने एक जांच कमेटी नियुक्त करने के निर्देश दिए, जो शीघ्र इसकी जांच कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। जिला गन्ना अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने के आदेश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभागों में आने वाली ऑनलाइन शिकायतों का तत्काल निस्तारण करा दें। सभी अधिकारी समय से अपने कार्यालय पहुंचे एवं लोगों से मिलने एवं जन शिकायतों के सुनने का समय निश्चित कर अपने कार्यालय के बाहर अवश्य चस्पा करा दे। जन शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें