मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। बार के महामंत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 से लेकर 16 दिसंबर तक पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल होगा। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 17 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 29 दिसंबर की सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन दोपहर तीन बजे से मतगणना होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।