फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार का चुनाव-अध्यक्ष , महामंत्री पर पांच प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 14 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान के लिए 233 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। जो अध्यक्ष और महामंत्री के पदों पर चुनाव लड़ रहे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी बनी हुई है। सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए तरह- तरह के हथकंडे अपना रहे है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद पर दिनेश राय और रामदरश राम के बीच सीधी टक्कर होगी। वहीं महामंत्री पद पर सत्यराम यादव ,संतोष कुमार श्रीवास्तव और सुरेंद्र सिंह के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की उम्मीद है। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए बार और अधिवक्ता हितों की दुहाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें